फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   mor than 7 times pollution rate in indirapuram

इंदिरापुरम-वसुंधरा में मानक से सात गुना अधिक प्रदूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
mor than 7 times pollution rate in indirapuram
इंदिरापुरम-वसुंधरा में मानक से सात गुना अधिक प्रदूषण
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर के एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसमें कमी आने का नाम नहीं ले रही। निर्माण कार्य पर रोक हटने के बाद से तो प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को इंदिरापुरम और वसुंधरा में पीएम दस मानकों से सात गुना अधिक दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 441 तक जा पहुंचा। गाजियाबाद शहर देश का दूसरा प्रदूषित शहर रहा।

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई मंगलवार को 421 था। जिसमें बुधवार को भी बढ़ोतरी हुई। शहर का एक्यूआई बढ़कर 441 तक पहुंच गया। सुबह और रात के समय तो प्रदूषण का स्तर बहुत ही ज्यादा है। गाजियाबाद में बने मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़े देखे जाए तो इंदिरापुरम का एक्यूआई 442 दर्ज किया गया। यहां दिन में पीएम दस तीन सौ से नीचे नहीं गया। यहां सुबह के समय पीएम दस 702 तक जा पहुंचा। जबकि पीएम 2.5 सर्वाधिक 443 दर्ज किया गया। वहीं लोनी का एक्यूआई तो 468 पर रहा। यहां पर तो पीएम दस दिन में साढ़े चार सौ से नीचे तक नहीं गया। जबकि पीएम 2.5 ढाई सौ से ऊपर ही रहा। सुबह के समय पीएम दस का स्तर 872 तक जा पहुंचा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 594 रहा। जो कि मानकों से साढ़े आठ गुना और साढ़े नौ गुना अधिक रहा। संजय नगर का एक्यूआई 441 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस दिन मे साढ़े तीन सौ से नीच नहीं गया। जबकि 2.5 ढाई सौ से ऊपर रहा। यहां पर सुबह 597 दर्ज किया गया। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 534 दर्ज किया गया। जो कि मानकों से साढ़े पांच और नौ गुना अधिक है। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई 415 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस तो तीन सौ से ऊपर ही रहा। यहां पर सुबह के समय पीएम दस का स्तर मानकों से सात गुना अधिक 726 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा-449
गाजियाबाद-441
नोएडा-426
बागपत-412
पानीपत-409
दिल्ली-408
पटना-404
फरीदाबाद-390
रोहतक-371
गुरुग्राम-370
बुधवार को प्रदूषण
तत्व स्तर मानक
पीएम 10 368 100
पीएम 2.5 440 60
एसओ 2 9 80
एनओ 2 139 80
शहर के चार इलाकों का हाल
स्टेशन एक्यूआई
संजय नगर 440
वसुंधरा 415
इंदिरापुरम 442
लोनी देहात 468
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed