फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Monsoon is upon us, yet the city's drains remain unmaintained

Ghaziabad News: मानसून सिर पर, फिर भी दुरुस्त नहीं शहर के नाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is upon us, yet the city's drains remain unmaintained
गाजियाबाद। शहर की बड़ी आबादी वाले इलाके राजनगर और कविनगर के बड़े नाले खस्ताहाल हैं। जगह-जगह इसकी साइड की दीवारें धंसी हैं और मलबा नाले के अंदर इकट्ठा हो गया है। मौसम विभाग ने इस माह के अंत में मानसून आने का अनुमान जताया है। इसके बावजूद निगम के बरसात से निपटने को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। यह हालत तब है जब निगम का निर्माण का बजट 211 करोड़ से भी अधिक है।
विज्ञापन

नेहरूनगर से लेकर अन्य कई जगहों पर हाल ही में काम शुरू कराया गया है, जबकि अब से पहले ही नालों का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। ताकि, जलभराव की समस्या से राहत मिल पाती। इतना ही नहीं, राजनगर, कविनगर से गुजरने वाले बड़े नालों को दुरुस्त कराने तक की जरूरत नहीं समझी गई। यह अनदेखी तब हो रही है जब बरसात के पानी की निकासी के लिए ये मुख्य नाले हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में जलभराव होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

इस बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि नालों की सफाई का काम अब अंतिम चरण में है। क्षतिग्रस्त नाला सही कराने के लिए निर्माण विभाग को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिछले साल भी जलभराव से परेशान हुए शहरवासी : राजनगर निवासी प्रदीप ने बताया कि पिछले साल हल्की सी बारिश में भी शहर जलमग्न हो गया था। राजनगर जैसे पॉश इलाके में भी एक फीट तक पानी भर गया था। अन्य इलाकों में भी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed