फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Money for the car was not handed over; family beaten up after complaining to the police.

Ghaziabad News: कार ले जाकर नहीं दिए रुपये, पुलिस से शिकायत करने पर परिवार को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Money for the car was not handed over; family beaten up after complaining to the police.
साहिबाबाद। कार खरीदकर बाकी रकम न देने और पुलिस से शिकायत करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता कर कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाजपतनगर निवासी पीड़ित के अनुसार एल-ब्लॉक के मोहित शर्मा ने 17 जुलाई 2025 को उनकी कार 1.50 लाख रुपये में खरीदी थी। मोहित ने 8 हजार रुपये बयाना देकर गाड़ी ले ली और बाकी पैसा किश्तों में देने का वादा किया। एक साल में उसने सिर्फ 33,500 रुपये ही दिए। जब पीड़ित ने पूरा पैसा या गाड़ी वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी उससे रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन

दो जुलाई की रात पीड़ित अपने पिता, पत्नी और बहन के साथ मंदिर से लौट रहा था। रास्ते में मोहित शर्मा, सुरेश कसाना, प्रेरित शर्मा, गोपाल पंडित और 4 अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान पत्नी और बहन के साथ बदसलूकी की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed