Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   monad university

Ghaziabad News: फर्जी अंकपत्र मामले में आज बयान दर्ज करेगी समिति

Thu, 27 Nov 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
monad university
पिलखुवा । मोनाड विश्वविद्यालय में फर्जी अंकपत्र और डिग्री तैयार करने के प्रकरण की जांच के लिए शासन द्वारा बनाई गई समिति शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर बयान दर्ज करेगी। इसके लिए इस प्रकरण से जुड़ा कोई भी व्यक्ति समिति के समक्ष बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा अनुभाग एक, उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह समिति गठित की गई है। समिति का उद्देश्य मोनाड विश्वविद्यालय से जुड़े फर्जी डिग्री प्रकरण की तह तक पहुंचना और पीड़ितों के बयान दर्ज कर पूरे प्रकरण को स्पष्ट करना है।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति शुक्रवार को सुबह 10 बजे कुलपति कार्यालय, मोनाड विश्वविद्यालय में मौजूद रहेगी। कोई भी व्यक्ति जिसे विश्वविद्यालय द्वारा फर्जी अंकपत्र या डिग्री दिए जाने से संबंधित कोई जानकारी, शिकायत या साक्ष्य प्रस्तुत करना हो, वह निर्धारित समय पर पहुंचकर अपना बयान दे सकता है। जांच को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस प्रकरण से जुड़े तथ्य ज्ञात हों, तो वह समिति के सामने आकर पारदर्शिता के लिए सहयोग करे, ताकि पूरे प्रकरण को निष्पक्ष रूप से सामने लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed