फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mom and Dad, I couldn't support you...

Ghaziabad News: मम्मी-पापा मैं आपका सहारा नहीं बन पाया...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Mom and Dad, I couldn't support you...
इंदिरापुरम। मम्मी-पापा मैं आपका सहारा नहीं बन पाया, मैं आप दोनों के लिए कुछ नहीं कर सका...सुसाइड नोड में यह बातें लिखकर शिप्रा सनसिटी सोसायटी फेस-वन के फ्लैट में फूड कंपनी के प्रबंधक दीपक यादव (24) ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मेन गेट की जाली काटकर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दीपक यादव पुत्र संजय निवासी सेवक पार्क, पश्चिमी दिल्ली, शिप्रा सनसिटी सोसायटी के फ्लैट में सवा महीने से दोस्त शिखर यादव के साथ किराये पर रहते थे। वह दिल्ली में एक फूड कंपनी में प्रबंधक थे। उनकी मां और बहन पश्चिमी दिल्ली में रहती हैं। शिखर तीन दिन पहले अपने घर ग्वालियर चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ऋषि नाम का दूसरा दोस्त अपनी घड़ी लेने फ्लैट पर पहुंचा तो उसने बेल बजाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। उसके बाद दीपक के फोन पर कई बार कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने शक होने पर आरडब्ल्यूए ऑफिस में सूचना दी।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट मालिक का पता करके दूसरी चाभी मंगवाई। कुछ देर में फ्लैट स्वामी पहुंचीं और पुलिस को बताया कि शिखर और दीपक को किराए पर दिया हुआ है। पुलिस ने गेट की जाली कटकर कुंडी खोल दी। उसके बाद अंदर कमरे में गई तो देखा कि दीपक फंदे से पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई। उसका फोन बंद था और कमरे में फोरेंसिक टीम को एक सुसाइड नोट मिला। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी से पूछताछ कर परेशान मत करना
पुलिस के मुताबिक, दीपक ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी पापा मैं आपके लिए कुछ नहीं कर सका। मेरे जाने के बाद किसी से पूछताछ करके परेशान मत करना। मैं जिंदगी में कुछ हासिल नहीं कर पाया। मैं मम्मी-पापा का सहारा नहीं बन पाया। मम्मी और अंतु अपना ख्याल रखना। इसके आगे बहन से कहा कि अंतु, मैं अपनी जिंदगी में जो हासिल नहीं कर पाया, वो तुम जरूर पाने की कोशिश करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed