फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mohit was angry at being beaten in front of his wife, that's why he killed the hotelier

Ghaziabad News: पत्नी के सामने पिटाई से क्षुब्ध था मोहित, इसीलिए की होटल कारोबारी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mohit was angry at being beaten in front of his wife, that's why he killed the hotelier
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोयायटी में एक जून को हुई होटल कारोबारी राहुल डागर की हत्या का नंदग्राम पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि लेनदेन के विवाद में राहुल डागर ने अपने साझीदार मोहित चौधरी की पिटाई कर दी थी। उस वक्त मोहित की पत्नी और बच्चे भी साथ में थे। इससे मोहित चौधरी क्षुब्ध था। इसके बाद उसने रितेश बिंदल और अन्य नामजद आरोपियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

पूनम मिश्रा ने बताया कि मोहित चौधरी और रितेश बिंदल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जिस अवैध पिस्टल से हत्या की गई, उसे रितेश बिंदल ने उपलब्ध करवाया था। दिल्ली के नजफगढ़ के दिल्ली गेट मोहल्ला निवासी रितेश क्लासिक सोसायटी के नजदीक इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाता है। मोहित चौधरी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली का रहने वाला है, फिलहाल राजनगर एक्सटेंशन की राजगार्डन सोसायटी में रहता है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

मोहित ने राहुल डागर से रितेश बिंदल को दो लाख रुपये ब्याज पर दिलवाए थे। ब्याज की रकम न मिलने पर राहुल ने पहले रितेश, फिर मोहित चौधरी से तगादा किया। इस पर मोहित की राहुल डागर में कहासुनी हो गई। हत्या से करीब एक सप्ताह पहले राहुल डागर मनीष चौधरी के घर पहुंचा। पत्नी और बच्चों के सामने उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध मोहित चौधरी ने बदला लेने के लिए रितेश बिंदल से पिस्टल का इंतजाम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के मुताबिक एक जून को होटल के साझीदार नागेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी, मोहित चौधरी, प्रदीप उर्फ मंत्री सहित अन्य लोग क्लासिक रेजीडेंसी में एकत्र हुए। राहुल डागर को फोन कर पहले हत्या की धमकी दी। इसके बाद समझौता कराने के लिए रितेश बिंदल के कार्यालय पर बुलाया। राहुल डागर स्कार्पियो गाड़ी में एक जून की रात करीब सवा नौ बजे रितेश बिंदल के कार्यालय पर अपने भतीजे आशीष के साथ पहुंचे।
दोनों को देखते ही मोहित चौधरी ने पिस्टल से गोली मारकर राहुल डागर की हत्या कर दी। मोहित ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की, एक गोली आशीष के पैर में भी लगी। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



राहुल डागर को साझीदारों ने दिया धोखा

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि हल्द्वानी में चल रहे शिवा होटल में नागेंद्र चौधरी, मोहित चौधरी, मनीष चौधरी, प्रदीप उर्फ मंत्री व अन्य साझीदार थे। उन्होंने राहुल डागर को भी होटल में साझीदार बनाया लेकिन होटल का भुगतान अपने-अपने बैंक खातों में लेने लगे। इसका राहुल ने विरोध किया तो साझीदार ही जान के दुश्मन बन गए।



होटल कर्मी महिला से नजदीकी भी विवाद की वजह

एसीपी ने बताया कि हल्द्वानी स्थित शिवा होटल में रिसेप्शन पर काम करने वाली महिला से राहुल डागर की दोस्ती हो गई थी। हत्यारोपी मोहित चौधरी इसका विरोध कर रहा था। महिला से नजदीकी को लेकर राहुल डागर और मोहित चौधरी में तनातनी भी हुई थी। एसीपी के मुताबिक महिलाकर्मी मोहित चौधरी के संपर्क में भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed