फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modular OTs could not be set up in five hospitals even after ten months.

Ghaziabad News: दस महीने बाद भी पांच अस्पतालों में नहीं बन सकी मॉड्यूलर ओटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Modular OTs could not be set up in five hospitals even after ten months.

विज्ञापन
गाजियाबाद। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और संक्रमणमुक्त ऑपरेशन की सुविधा देने की योजना तय समय से सात महीने पीछे चल रही है। जिले में छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाए जा रहे हैं, लेकिन दस महीने बीतने के बाद भी सभी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। काम का पांच से 10 प्रतिशत हिस्सा अब भी बाकी है। परियोजना में देरी पर सीएमओ ने कार्यदायी संस्था को सितंबर के अंत तक सभी कार्य पूरे कर ओटी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
जिला संयुक्त अस्पताल संजयनगर में तीन, जिला महिला चिकित्सालय में दो और 50 बेड लोनी अस्पताल, लोनी सीएचसी तथा मुरादनगर में एक एक मॉड्यूलर ओटी का निर्माण कराया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य करीब दस महीने पहले शुरू हुआ था। जबकि कार्यदायी संस्था को इसे पूरा करने के लिए केवल तीन महीने का समय दिया गया था। इसके बावजूद काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर ( मॉडयूलर ओटी) के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को 3.10 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। इसके बाद भी काम लंबित रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती की है। सीएमओ ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मॉड्यूलर ओटी में हवा को फिल्टर करने की अत्याधुनिक तकनीक के साथ तापमान और नमी को नियंत्रित रखने की व्यवस्था होती है। बेहतर स्वच्छता मानकों के कारण ऑपरेशन के दौरान संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य ने बताया कि महिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल, 50 बेड लोनी अस्पताल, लोनी सीएचसी और मुरादनगर में मॉड्यूलर ओटी का काम सितंबर के अंत तक पूरा कर उन्हें शुरू कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed