फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modinagar: Farmer duped of Rs 81 lakh, case registered

मोदीनगर: किसान से ठगे 81 लाख रुपये, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Modinagar: Farmer duped of Rs 81 lakh, case registered
मोदीनगर। थानाक्षेत्र भोजपुर के दतैड़ी गांव निवासी किसान से 81 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दतैड़ी गांव निवासी राजेंद्र ने काफी समय पहले डासना के इंद्रगढ़ी निवासी रामप्रसाद के कहने पर गाजियाबाद के गांव बयाना निवासी भारत भूषण को 90 लाख रुपये में अपनी कृषि भूमि बेची थी। आरोप है कि दोनों ने उनका बैंक खाता नोएडा में खुलवा दिया और पांच चैक ले लिए। आरोप है कि बिना जानकारी के 81 लाख रुपये एक निजी कंपनी में निवेश कर दिए। किसान का कहना है कि अब पैसे उन्हें नहीं मिल पा रहे हैं। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामप्रसाद और भारत भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed