{"_id":"676d8a2f7e6a9b65940f190d","slug":"model-road-will-be-made-from-kala-aam-to-bhood-road-with-five-crore-rupees-ghaziabad-news-c-133-1-bul1006-127161-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पांच करोड़ से काला आम से भूड़ रोड बनेगी मॉडल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पांच करोड़ से काला आम से भूड़ रोड बनेगी मॉडल रोड
विज्ञापन
काला आम से भूड़ रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
बुलंदशहर। नगर के सौंदर्यीकरण के लिए काला आम से भूड़ रोड पर फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस रोड को मॉडल रोड की तरह तैयार करते हुए अन्य रोड के सौंदर्यीकरण के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। इस पर रोड पर करीब 250 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर विभाग की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर न तो बेहतर सड़कें हैं और न ही फैंसी लाइटें व अन्य कोई इंतजाम हैं। इसके चलते शहर में प्रवेश करने के बाद भी सौंदर्यीकरण दिखाई नहीं देता है। अब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नगर के काला आम चौराहा से भूड़ चौराहा की ओर सड़क के बीच में फैंसी खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार की है। इस रोड पर लगी लाइटों को खंभों के साथ निकालकर अन्य सड़कों पर लगाया जाएगा, जबकि फैंसी लाइटों को इस रोड पर बने डिवाइडर में लगाया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद रोड को मॉडल रोड बनाया जाएगा। इसके बाद शहर की अन्य सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए भी इसी प्रकार कार्य कराया जाएगा। इससे रात के समय शहर की सुंदरता में इजाफा होगा। इस रोड से निकली लाइटों को रेलवे स्टेशन रोड पर लगाते हुए वहां अंधेरे से निजात दिलाई जाएगी। करीब 251 लाइटें लगाने के लिए कुल पांच करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन भेजा जाएगा, जहां से बजट जारी होने के बाद ही इस पर कार्य किया जाएगा।
946 ग्राम पंचायतों में विकास कराने के लिए मिले 14 करोड़
बुलंदशहर। जिले के 946 ग्राम पंचायतों में रुके पड़े विकास कार्य और नए कार्यों को पूरा कराने के लिए शासन की ओर से 14 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब इस धनराशि से गांवों में रुके पड़े खड़ंजा, नाली, सीसी रोड, प्रकाश, मरम्मत व ठोस द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन के रुके व नए कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के 1176 राजस्व गांवों में सड़क, नाली निर्माण, ठोस व द्रव्य अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए कार्य किया जाना है। करीब सौ गांव ऐसे हैं, जहां धनराशि के इंतजार में विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे, जबकि अन्य गांवों में विकास कार्य शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए थे। अब इन कार्यों के लिए शासन ने 14 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। टाइड और अनटाइड फंड के तहत प्राप्त होने वाली धनराशि को अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों के खातों में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जारी की गई धनराशि से विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करते हुए संबंधित कार्य को विभाग के सुपुर्द कराने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि शासन की ओर से अनटाइड फंड से ग्राम पंचायतों को जो राशि जारी की गई है। यह राशि सभी ग्राम पंचायतों में जनसंख्या के आधार पर जारी हुई है। इस राशि से खड़ंजा, नाली, सीसी रोड, प्रकाश, मरम्मत व ठोस द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य कराए जाएंगे।
काला आम से भूड़ चौराहा रोड पर आधुनिक लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। करीब पांच करोड़ रुपये इस पर खर्च होने हैं। इसके चलते शासन स्तर स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका