{"_id":"668f29a6dc4612ced60394c4","slug":"mobile-worth-rs-20-lakh-stolen-from-shop-by-breaking-door-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103366-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दरवाजा उखाड़कर दुकान से 20 लाख के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दरवाजा उखाड़कर दुकान से 20 लाख के मोबाइल चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। मेन कस्बा रोड पर मंगलवार रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान पर धावा बोला। चोर दुकान से करीब 20 लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
मोदीनगर के नगला बेर गांव निवासी सनी की मुरादनगर में मेन कस्बा रोड पर मोबाइल हब के नाम से दुकान है। सनी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे दुकान खोलने पर देखा कि अंदर रखे मोबाइल व अन्य सामान गायब हैं। बताया कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे दो चोर छत से सीढ़ियों का दरवाजा उखाड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान में रखे करीब 120 से अधिक मोबाइल चोरी कर लिए, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि दो चोर दुकान में चोरी कर रहे हैं। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।