{"_id":"66e34b730d5c589fab012984","slug":"mobile-snatched-from-two-including-sales-manager-near-sahibabad-kotwali-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-111915-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद कोतवाली के पास सेल्स मैनेजर समेत दो से छीना मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद कोतवाली के पास सेल्स मैनेजर समेत दो से छीना मोबाइल
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली के सामने श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बदमाश ने मैन्युफेक्चरिंग कंपनी के सेल्स मैनेजर और इंदिरापुरम में डेटा एनालिस्ट से मोबाइल छीन लिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत पर कई दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से आजमगढ़ के मऊ निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि 31 अगस्त की रात 11:55 बजे श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन पर बाइक टैक्सी से उतरने क बाद पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर फोन छीन लिया। फोन की कीमत करीब 22 हजार रुपये थी। कोतवाली जाने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे ऑनलाइन शिकायत करने के लिए बोला। घटना के 11 दिन बाद पुलिस ने मोबाइल छीनने का मुकदमा दर्ज किया है।
सिद्धार्थ विहार निवासी निखिल कुमार ने बताया कि चार सितंबर की रात आनंद विहार से बाइक टैक्सी से आने के दौरान नोएडा सेक्टर-62 से आगे छिजारसी अंडरपास के नजदीक बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथ से फोन छीन लिया। उनके भाई हिमांशु ने बताया कि घटना की शिकायत करने पर इंदिरापुरम पुलिस ने कनावनी चौकी से शिप्रा चौकी के बीच चक्कर कटाए। ऑनलाइन शिकायत करने पर पुलिस ने बुधवार को मोबाइल छिनैती का मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मोबाइल छिनैती की दोनों घटनाओं में घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं।