{"_id":"672d23b9477a13fae1038fb4","slug":"mobile-snatched-from-the-girl-going-with-her-father-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-505069-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पिता के साथ जा रही युवती से मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पिता के साथ जा रही युवती से मोबाइल छीना
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में हापुड़ रोड़ पर गुरुद्वारा के सामने बाइक पर पिता के साथ जा रही अधिवक्ता अंजली कोरी से स्कूटी सवार बदमाश ने मोबाइल छीन लिया। घटना 31 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। मामले में अंजली के पिता अधिवक्ता राजपाल सिंह कोरी ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में राकेश मार्ग के रहने वाले राजपाल सिंह कोरी ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात वह हापुड़ मोड़ के पास पेट्रोलपंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर बेटी अंजली के साथ लौट रहे थे। जैसे ही हापुड़ मोड़ से हापुड़ रोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आए स्कूटी सवार ने बेटी के हाथ से मोबाइल छीन लिया। उन्होंने उसका पीछा भी किया लेकिन वह भाग गया। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में लुटेरे की तलाश की जा रही है।