{"_id":"6aecdb83ef31ddfceb02fc63","slug":"mobile-phone-required-for-x-ray-examination-at-the-joint-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1016832-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए मोबाइल फोन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए मोबाइल फोन जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में एक्स-रे जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को अब अपने साथ मोबाइल फोन भी लाना जरूरी हो गया है। अस्पताल में एक्स-रे जांच की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन फिल्म की आपूर्ति नहीं होने से मरीजों को जांच की रिपोर्ट मोबाइल फोन में दी जा रही है। ऐसे में जिन मरीजों के पास मोबाइल फोन नहीं है, उन्हें रिपोर्ट हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीजों की एक्स-रे जांच होती है।
अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए दो आधुनिक मशीनें और दो पोर्टेबल मशीनें उपलब्ध हैं। ट्रॉमा सेंटर में आधुनिक एक्स-रे मशीन से जांच की जाती है, जबकि अस्पताल के अन्य हिस्सों में पोर्टेबल मशीन की मदद ली जाती है। मशीनों की उपलब्धता के बावजूद एक्स-रे फिल्म नहीं होने से मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट को डिजिटल माध्यम से मरीजों के मोबाइल फोन पर भेजा जाता है। जिन मरीजों के पास मोबाइल फोन नहीं होता, उनके सामने रिपोर्ट प्राप्त करने की समस्या खड़ी हो जाती है।
मोबाइल फोन नहीं होने पर बढ़ जाती है परेशानी
अस्पताल में आने वाले कई मरीज ऐसे भी होते हैं, जिनके पास मोबाइल फोन नहीं होता। ऐसे में उन्हें एक्स-रे रिपोर्ट के लिए दूसरे लोगों की मदद लेनी पड़ती है। इस तरह की परेशानी रोज मरीजों को झेलनी पड़ रही है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में जांच की सुविधा होने के बावजूद रिपोर्ट के लिए मोबाइल फोन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इससे अधिक दिक्कत होती है।
विज्ञापन
एक्स-रे जांच हुई, मोबाइल फोन बंद होने से नहीं मिली रिपोर्ट
आकाश नगर निवासी राहुल ने बताया कि पैर में चोट लग गई थी। बृहस्पतिवार को अस्पताल में जांच कराने पहुंचा तो मोबाइल फोन बंद हो गया। एक्स-रे जांच तो हो गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिल पाई।
मोबाइल फोन नहीं होने से रिपोर्ट नहीं दिखा पाई
मयूर विहार निवासी गुलफ्शां ने बताया कि फर्श की सफाई करते समय घर में गिरने से कमर में चोट लग गई थी। बृहस्पतिवार को अस्पताल में जांच तो हो गई लेकिन बड़ा वाला फोन नहीं था इसलिए रिपोर्ट नहीं मिल पाई।
शासन को कई बार भेजा जा चुका पत्र
अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि एक्स-रे फिल्म की आपूर्ति के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक फिल्म उपलब्ध नहीं हो पाई है। जल्द ही इस संबंध में रिमाइंडर भी भेजा जाएगा, ताकि मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट प्राप्त करने में हो रही परेशानी दूर हो सके।