फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   mla meeting in village

Ghaziabad News: चौपाल में विधायक ने गिनाए 2.33 करोड़ के विकास कार्य, ग्रामीणों से जाना हाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
mla meeting in village
बुलंदशहर। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेहपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। विधायक ने बताया कि फतेहपुर और आसपास के क्षेत्र में करीब 2.33 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में दो हाईमास्ट लाइटों पर छह लाख रुपये तथा एक वाटर कूलर पर पांच लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा परतापुर डालमाबाद-फतेहपुर संपर्क मार्ग की पांच किलोमीटर लंबी सड़क की विशेष मरम्मत 83.98 लाख रुपये की लागत से कराई गई है। वहीं भैंसरोली से फतेहपुर संपर्क मार्ग की 940 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत पर 18.40 लाख रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि फतेहपुर से लौहलारा संपर्क मार्ग का एक किलोमीटर का नवनिर्माण कार्य एक करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। इसके अलावा परतापुर डालमाबाद-फतेहपुर संपर्क मार्ग के 300 मीटर मार्ग का नवनिर्माण 21.28 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर डॉ. जितेंद्र तेवतिया, राजेश सिरोही, विपिन चौहान, रवि शर्मा, मोहित मावी, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, टीटू सिरोही, चौधरी जगपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, राकेश सिरोही, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed