फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLA accused of threatening

Ghaziabad News: विधायक पर लगाया धमकी देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
MLA accused of threatening
डासना। वेव सिटी थाना क्षेत्र के रोहन एंक्लेव निवासी स्क्रैप कारोबारी सलाउद्दीन मलिक ने दिल्ली के एक विधायक पर हाशिम बाबा गैंग के नाम से धमकाने का आरोप लगाया है। कारोबारी ने वेव सिटी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन

कारोबारी सलाउद्दीन मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग एक महीने पहले वह अपने रिश्तेदार हाजी इरशाद से मिलने दिल्ली गए थे। वहां उनका इरशाद और सद्दाम नामक व्यक्ति के बीच 19 लाख रुपये को लेकर विवाद हुआ। विधायक के करीबी सद्दाम ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह रुपये नहीं देगा और किसी की हिम्मत नहीं जो उससे रुपये निकलवा ले। इसके बाद विधायक ने अपने कार्यालय में बैठक बुलाई, जहां इरशाद और उन्हें बुलाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि, बैठक में विधायक ने रुपया वापस नहीं करने और पुलिस व सरकार उनके हाथ में होने की बात कही। साथ ही कहा कि उनके खिलाफ जाने वाला कोई भी इंसान अपनी जान की सलामती की उम्मीद न रखे। 24 सितंबर को सलाउद्दीन के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इकरार कुरैशी बताते हुए धमकी दी कि रुपये का तकादा किया तो उसके और उसके रिश्तेदार के लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
मामले में तहरीर मिली है। तहरीर के अधार पर पर जांच की जा रही है। पूरा प्रकरण दिल्ली का है। - लिपि नगायच, एसीपी वेव सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed