{"_id":"57449cac4f1c1b04206913d8","slug":"missing-student-from-auto-going-home-feared-abducted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी पदाधिकारी की बहन कॉलेज से लौटते वक्त हुई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी पदाधिकारी की बहन कॉलेज से लौटते वक्त हुई गायब
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 25 May 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज से लौटते समय जीटी रोड से ऑटो में घर जाने के लिए सवार हुई बीए की छात्रा मंगलवार सुबह रहस्यमय हालात में गायब हो गई। वह सपा लोहिया वाहिनी के जिला कोषाध्यक्ष की बहन है।
परिजनों ने स्नैपडील कर्मचारी दीप्ति की तर्ज पर ऑटो चालक पर छात्रा का अपहरण करने का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने परिजनों को छह घंटे थाने-चौकी के चक्कर लगवाने के बाद गुमशुदगी दर्ज की। देर रात तक छात्रा का सुराग नहीं मिला था।
गायब छात्रा सीमा गुप्ता (18) शिब्बनपुरा में रहती है। वह विद्यावती कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। सीमा के भाई अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के जिला कोषाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सीमा कॉलेज में प्रैक्टीकल देने गई थी। सुबह साढे़ छह बजे छोटा भाई दीपक उसे बाइक से कॉलेज छोड़कर आया था। दोपहर तक सीमा कॉलेज से घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में जुटे।
कॉलेज पहुंचने पर पता चला कि वह सुबह नौ बजे ही चली गई थी। सीमा की सहेली ने बताया कि वह कॉलेज से निकलने के बाद सम्राट होटल के सामने जीटी रोड से ऑटो में घर जाने के लिए बैठी थी।

छह घंटे तक काटने पडे़ परिजनों को चक्कर
बेटी के न मिलने से परेशान परिजनों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। पीसीआर में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें सिहानी गेट थाने जाकर शिकायत करने को कहा। परिजन सिहानी गेट थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दयानंदनगर चौकी भेज दिया।
दयानंद नगर चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया और कोतवाली थाने में शिकायत करने को कहा। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज नहीं की।
छह घंटे तक परिजनों को चक्कर काटने पडे़। इसके बाद मामले की शिकायत कार्यवाहक एसएसपी राजेश पांडेय से की गई। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, तब भी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
एसएचओ कोतवाली का कहना है कि छात्रा की तलाश की जा रही है। बता दें कि स्नैपडील कर्मचारी दीप्ति सरना का फरवरी माह में ऑटो में अपहरण कर लिया गया था।