फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Misdeed two innocent children by taking them to fields in Bulandshahr

बच्चों ने रोते हुए बयां किया दर्द: बाइक सवार ने जबरन बैठाया... फिर ले खेत में, धमका कर दोनों से किया कुकर्म

Sun, 01 Dec 2024 09:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Dec 2024 09:23 PM IST
सार

बच्चों ने बताया कि डरा-धमका कर जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी ने बाइक नहर की ओर मोड़ ली। बच्चों ने विरोध जताया तो आरोपी ने कहा कि उसको कुछ काम है।

विज्ञापन
Misdeed two innocent children by taking them to fields in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव में स्कूल से घर आ रहे पांचवीं कक्षा के दो मासूमों से युवक ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चों ने घर पर आकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा पड़ोसी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। रोजाना की तरह बेटा स्कूल गया था और वहां से दोपहर साढ़े तीन बजे वापस लौट रहा था। उसके साथ गांव में रहने वाला दस वर्षीय बच्चा भी था। दोनों बच्चे एक साथ पैदल घर आ रहे थे। तभी गांव में रहने वाला सचिन बाइक से जा रहा था। सचिन ने दोनों बच्चों को घर छोड़ने के लिए बाइक पर बैठने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने इनकार कर दिया। इसके बाद बच्चों को डरा-धमका कर जबरन बाइक पर बैठा लिया। आरोपी ने बाइक नहर की ओर मोड़ ली। बच्चों ने विरोध जताया तो सचिन ने कहा कि उसको कुछ काम है, फिर वह गांव जाएगा। वहीं नहर के पास खेतों में बच्चों को ले गया। जहां आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए कुकर्म किया।

विज्ञापन

इसके बाद वहां से भाग गया। शाम को बच्चे रोते हुए वापस घर आने लगे। जहां कुछ ग्रामीणों ने उनसे रोने का कारण पूछा और घर तक छोड़ने आए। बच्चों ने आपबीती परिवार को बताई। तभी दोनों बच्चों के परिवार अरनिया थाने पहुंचे और संयुक्त रूप से तहरीर दी। 

परिजनों की तहरीर पर आरोपी सचिन के खिलाफ धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहला फुसलाकर बच्चों को लेकर चला गया था। -भास्कर मिश्रा, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed