फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants took out a loan of Rs 7.5 lakh in the name of a security guard.

Ghaziabad News: सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर शातिरों ने निकाल लिया 7.5 लाख रुपये का लोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Miscreants took out a loan of Rs 7.5 lakh in the name of a security guard.
गाजियाबाद। मसूरी के इंद्रगढ़ी में सिक्योरिटी गार्ड सोहनपाल के नाम के फर्जी दस्तावेज लगाकर शातिरों ने फाइनेंस कंपनी से एक साल पहले 7.5 लाख रुपये लोन निकाल लिया। सोहनपाल को तब इसका पता चला, जब वह बैंक शाखा में अपने नाम पर पर्सनल लोन लेने के लिए गए थे। इसका पता लगने पर उन्होंने मसूरी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोहनपाल ने बताया कि उनको मकान की मरम्मत कराने के लिए पैसे की जरूरत थी इसलिए उन्होंने पास की फाइनेंस कंपनी में संपर्क किया। वहां उन्होंने आवेदन कर दिया और बैंक शाखा के प्रतिनिधि को उन्होंने अपने आधार और पैन कार्ड भी दे दिए। दो दिन सिबिल स्कोर चेक करने पर बैंक प्रतिनिधि ने उनसे बताया कि उनको लोन नहीं मिलेगा, क्योंकि उनके नाम पर पहले से ही 7.5 लाख रुपये का लोन चल रहा है। यह सुनकर उनको पैरों तले जमीन खिसक गई। जबकि, उन्होंने कभी किसी बैंक से कोई लोन नहीं लिया। जानकारी करने पर पता चला कि किसी ने फाइनेंस कंपनी में उनके नाम के आधार, पैन और अन्य दस्तावेज लगाकर उनके फर्जी दस्तखत भी कर दिए। आरोपी ने 2023 के शुरू में लोन निकाला था और वह एक साल से इसकी किस्त भी भर रहा था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने एक बार बात की और फिर अपना नंबर बंद कर लिया। इसके बाद सोहनपाल ने थाने में शिकायत दी। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में फर्जी दस्तावेज बनाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed