{"_id":"6aa5aafa8c0c3f0e9605ac4a","slug":"miscreants-snatched-a-chain-in-kavi-nagar-and-a-mobile-phone-in-vijayanagar-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-975533-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बदमाशों ने कविनगर में चेन, विजयनगर में झपटा मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बदमाशों ने कविनगर में चेन, विजयनगर में झपटा मोबाइल फोन
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलसूत्र और मोबाइल फोन झपट लिया। गोविंदपुरम में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया, जबकि दूसरी घटना सिद्धार्थ विहार में साप्ताहिक पैठ के दौरान हुई। दोनों पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि मोबाइल फोन झपटने की घटना की शिकायत गुमशुदगी के तौर पर दर्ज की गई।
कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित आरकेपुरम निवासी नम्रता सागर के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। कनक फार्म हाउस के नजदीक पहुंचते ही सफेद स्कूटी सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश एनडीआरएफ रोड की ओर भाग निकले।
पीड़िता ने कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
झपटमारी की घटना, गुमशुदगी में दर्ज
विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार सेक्टर-10 स्थित ब्रह्मदेव एन्क्लेव निवासी ओमप्रकाश (35) शुक्रवार शाम पत्नी के साथ घर के नजदीक लगी साप्ताहिक पैठ में गए थे। उन्होंने एक ठेले से सामान खरीदा और यूपीआई से भुगतान करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित सिद्धार्थ विहार स्थित पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत की। चौकी पुलिस ने मोबाइल गुम होने के फार्म पर घटना का ब्योरा दर्ज कर ओमप्रकाश को घर भेज दिया। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों का पता लगाया जाएगा।