फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants snatched 15 tola chain from engineer

Ghaziabad News: इंजीनियर से बदमाशों ने छीनी 15 तोले की चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched 15 tola chain from engineer
- पड़ोसी के साथ स्कूटी से गए थे दुकान से सामान लेने
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में बाइक सवार बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरीश मलिक के गले पर झपट्टा मारकर 15 तोले की सोने की चेन छीन ली। घटना 26 अगस्त रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने बुधवार को छिनैती का मुकदमा दर्ज किया है।

राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में स्वास्तिक अपार्टमेंट निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरीश मलिक ने शिकायत दी कि 26 तारीख की रात करीब 11 बजे वह अपने पड़ोसी रमेश अग्रवाल के साथ घर से कुछ दूर दुकान से सामान लेने गए थे। वहां उन्होंने 290 रुपये का सामान खरीदा और दोनों स्कूटी से घर जाने के लिए चल दिए। जैसे ही दोनों भदोरिया प्रॉपर्टी के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक से आए बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर 15 तोले की सोने की चेन छीन ली। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन, वे कुलचे की दुकान से कट लेकर तेजी से भाग निकले।
विज्ञापन

उनका कहना है कि चेन छीनने की घटना में दो बाइक पर चार बदमाश आए थे। सूचना मिलने पर साहिबाबाद पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। उसमें दो बदमाश तेजी से भागते हुए नजर आए। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए बाइक नंबर को ट्रेस करने में जुटी है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पुलिस टीम को बदमाशों का सुराग मिला है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed