फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants looted mobile from student in Niwari

Ghaziabad News: निवाड़ी में बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted mobile from student in Niwari
मोदीनगर। निवाड़ी क्षेत्र में शनिवार दोपहर सालेहनगर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों से कॉलेज से पैदल घर लौट रही इंटर की छात्रा से मोबाइल लूट लिया। छीनाझपटी के दौरान गिरने से छात्रा घायल हो गई। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। निवाड़ी क्षेत्र में चार दिन में लूट की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

निवाड़ी की सीमा से सटे जनपद मेरठ के थाना जानी स्थित जौहरा गांव निवासी आनंद कुमार की 16 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कस्बा स्थित एसके इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा है। आकांक्षा ने बताया कि शनिवार दोपहर कॉलेज की छुट्टी के बाद वह पैदल ही गांव जा रही थी। जैसे ही वह सालेहनगर मार्ग पर पहुंची तभी उसके मोबाइल पर कॉल आई। उसने बैग से जैसे ही मोबाइल निकाला तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया मगर उनका कोई पता नहीं लगा। बता दें कि अभी चार दिन पूर्व कुन्हैड़ा गांव में टहलने निकली महिला बबीता से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए थे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed