{"_id":"66ae940d34063ae5f800c274","slug":"miscreants-looted-cash-and-jewelery-from-the-couple-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103578-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बदमाशों ने दंपती से नकदी और गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बदमाशों ने दंपती से नकदी और गहने लूटे
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के पलौता-भदौला मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपती से नकदी और गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया।
मेरठ के परतापुर के गांव सौलाना निवासी गुफरान अपनी पत्नी हसीना के साथ बाइक से शुक्रवार शाम गौतमबुद्धनगर स्थित अपने सुसराल जा रहे थे। जैसे ही वह भोजपुर के पलौता-भदौला संपर्क मार्ग पर पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया और उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने दपंती से 10 हजार की नकदी, सोने की बाली व कुंडल लूट लिए। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद गुफरान की बाइक की चाबी निकाल झाड़ियों में फेंक दी। गुफरान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।