फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants looted a vehicle full of herbs

Ghaziabad News: जड़ी-बूटियों से भरा वाहन लूट ले गए बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted a vehicle full of herbs
गाजियाबाद। नेहरूनगर में कार सवार दो बदमाशों ने चालक को तमंचा दिखाकर जड़ी-बूटी से भरा वाहन, मोबाइल और नकदी लूट लिया। चालक छोटे मालवाहक वाहन में दिल्ली से जड़ी बूटी लेकर हमदर्द फैक्टरी में जा रहा था। पीड़ित चालक ने सिहानी गेट थाने में लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के नया बांस खारी बावली निवासी विकास मित्तल ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह दिल्ली से छोटे मालवाहक वाहन में जड़ी बूटी भरकर नेहरूनगर गाजियाबाद स्थित हमदर्द फैक्टरी के लिए निकले थे। रात करीब आठ बजे वह हमदर्द फैक्टरी के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए कार सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनके वाहन को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे वाहन से निकालकर बाहर फेंक दिया और वाहन लूटकर भाग गए। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed