{"_id":"65fc972a1f79b49d51044b3a","slug":"miscreants-fired-several-rounds-at-property-dealers-house-filed-complaint-shahibabad-news-c-134-1-sbd1003-107403-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर के घर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर के घर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, दी शिकायत
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन पुलिस चौकी के पास बालाजी विहार में बुधवार रात साढ़े दस बजे नकाबपोश तीन बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर मोहम्मद साहिल काजमी के घर पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। बदमाश सफेद रंग की कार से पहुंचे थे। प्रापर्टी डीलर का नाम लेकर तीनों बदमाश परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साहिबाबाद पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
प्रापर्टी डीलर मोहम्मद साहिल काजमी ने बताया कि वह बुधवार शाम पत्नी को पंजाब से लेने गए थे। इस बीच घर पर छोटा बेटा व भाई थे। रात साढ़े दस बजे सफेद रंग की कार से नकाबपोश तीन बदमाश घर पहुंचे। मेन गेट खटखटाने पर छोटा बेटा बाहर आया। बदमाशों ने उनके बारे में पूछा तो बेटे ने बाहर जाने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद वहां खड़े अन्य परिजनोंं के बारे में जानकारी ली। जब सभी ने मना कर दिया तो बदमाश पुस्ते पर चढ़कर अपनी गाड़ी के पास पहुंच गए। फिर घर की तरफ चार से पांच राउंड फायरिंग की। शिकायतकर्ता शहनवाज उर्फ टोनी का कहना है कि बदमाश उनके भाई के घर से पूरी तरह वाकिफ थे।
प्रापर्टी विवाद, पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल पर जांच हुई शुरू :
सूचना मिलते ही प्रापर्टी डीलर मोहम्मद साहिल काजमी भी दिल्ली से लौटकर रात 12 बजे तक घर पहुंच गए। पुलिस ने उनसे प्रापर्टी विवाद और पुरानी रंजिश के अलावा हर एंगल पर जानकारी की। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह भी पुलिस टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्रित करने के लिए जांच पड़ताल की। मोहम्मद साहिल के मुताबिक, परिवार में पिता के पास वैध हथियार था लेकिन उनके निधन के बाद हथियार जमा करा दिया गया। उन्होंने किसी भी तरह की रंजिश और दुश्मनी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि घटनास्थल से खोखा और कारतूस मिले हैं। मामले में लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रहे हैं। डीवीआर से बदमाशों की पहचान करने में टीम लगी है। अभी घटना के पीछे कारण पता नहीं चला है।