फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants cheated scientist of Rs 1.35 crore by paying Rs 5,699

Ghaziabad News: शातिरों ने 5,699 रुपये देकर वैज्ञानिक से 1.35 करोड़ ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Miscreants cheated scientist of Rs 1.35 crore by paying Rs 5,699
गाजियाबाद। कृषि वैज्ञानिक गुलशन वाधवा 1.35 करोड़ की साइबर ठगी का शिकार बन गए। अपराधियों ने पहले शेयर में निवेश के नाम पर उन्हें मुनाफे के तौर पर 5,699 रुपये दिए। रकम मिलने पर उन्हें लगा कि वह गलत जगह निवेश नहीं कर रहे हैं। उनका भरोसा जीतने के बाद साइबर अपराधियों ने आईपीओ दिलाने के नाम पर उनसे 30 बार में अपने खातों में 1.35 करोड़ रुपये जमा करा लिए। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन

ब्रज विहार निवासी गुलशन वाधवा ने साइबर थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि उन्होंने 13 अक्तूबर 2024 को इंटरनेट पर शेयर में निवेश के विज्ञापन देखे थे। लिंक क्लिक करते ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ दिया गया। शेयर में निवेश करने पर मुनाफा मिलने की बात कही गई। उन्होंने पहले 10 हजार रुपये निवेश किए। इस पर 699 रुपये का मुनाफा बताया गया। उन्होंने पूरी रकम 10,699 निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद और मुनाफे के लिए 55 हजार रुपये निवेश किए। इस पर पांच हजार का मुनाफा बताया गया। उन्होंने मुनाफे सहित पूरी रकम निकाल ली तो यकीन हो गया कि उनके साथ किसी तरह की ठगी नहीं हो रही है। उनका कहना है कि उन्हें जरा भी अहसास नहीं हुआ कि ठगों ने उनका भरोसा जीतने के लिए 5,699 रुपये खर्च किए हैं। ठगों ने कहा कि आईपीओ में निवेश करेंगे तो 100 से 200 फीसदी मुनाफा होगा। इसके बाद वह निवेश समझकर रकम जमा करते रहे लेकिन निकाल नहीं पाए। रकम खत्म होने की बात कही तो उन्हें ट्रेडिंग खाते में 33 लाख रुपये ऋण की धनराशि दिखा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऋण की धनराशि जमा कराने के लिए कहा। इसे जमा कराने के बाद कहा कि खाते फ्रीज हो गए हैं। रकम निकालने की कोशिश में वह ठगों की बात मानते गए और उनके खातों में रकम जमा कराते रहे। निवेश और मुनाफे की रकम सिर्फ उस एप के वालेट में नजर आई, जो ठगों ने डाउनलोड कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed