फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants booked car to repay loan and looted it In Ghaziabad

ये लूट जरा हटकर है!: कर्जा उतारने के लिए बुक करके लूट ली कार; चालक को पढ़ाई ऐसी पट्टी कि उसे न हुआ कुछ भी शक

Sun, 19 Jan 2025 08:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Jan 2025 08:10 PM IST
सार

कर्जा उतारने और मौज मस्ती करने के लिए बदमाशों ने बुक कर कार लूट ली। पकड़े गए बदमाश आईटीआई, आठवीं व छठी पास है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर कार व नकदी बरामद की।

विज्ञापन
Miscreants booked car to repay loan and looted it In Ghaziabad
बदमाशों ने बुक करके कार लूट ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मुरादनगर में चार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर कनौजा चितौड़ा मार्ग पर नकदी व कार लूट ली। विरोध करने पर चालक की पिटाई कर गन्ने के खेत में फेंक दिया। आनंद विहार से मसूरी के लिए बदमाश कार बुक करके लाए थे। पुलिस ने दस घंटे में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। बदमाशों ने कर्जा उतारने व मौज मस्ती करने के लिए लूट की वारदात की।

विज्ञापन


एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जनपद संभल थाना जुनावाई के चबूतरा गांव निवासी रमेश चंद्रा दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाते हैं। शनिवार रात दिल्ली आनंद विहार बस स्टैंड के पास खड़े होकर वह सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक आए और गाजियाबाद मसूरी के लिए कार बुक की। कार में बैठे तीनों युवकों ने रमेश चंद्रा से कहा कि कनौजा चितौड़ा मार्ग पर चलना वहां हमारा एक साथी खड़ा है, उसे लेना है। 

विज्ञापन

वहां पहुंचते ही युवक को कार रोकी तो पीछे बैठे बदमाशों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी सीट पर युवक आकर बैठ गया। इसके बाद बदमाशों ने पिटाई कर रमेश चंद्रा को गन्ने के खेत में फेंक लिया और कार व 11 सौ रुपये नकदी अन्य सामान लेकर फरार हो गये। पीड़ित रास्ता पूछता हुआ किसी तरह थाने पहुंचा और वारदात की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने कॉबिंग कर 10 घंटे वारदात का किया खुलासा
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि चालक रमेश चंद्रा से कार लूट की सूचना दर्ज कराई, तत्काल ही पुलिस की पांच टीमों ने बदमाशों की तलाश में कॉबिंग शुरू की। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लूट करने वाले बदमाश कार बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। कनौजा दुहाई मार्ग पर पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को रोका और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम विवेक निवासी नंगला राठी दौराला मेरठ, साजिद खान निवासी मौहल्ला साबेरी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद व अमित निवासी विजयनगर गाजियाबाद बताया। फरार बदमाश का नाम विनय निवासी चिपियाना गौतमबुदनगर है। एसीपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटी गई कार, 11 सौ रुपये व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश तीनों दोस्त हैं
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि हिल स्टेशन पर घूमने जाने के लिए कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कुछ दिन पहले ही चारों दोस्तों ने कार लूट की योजना बनाई थी, लूट की रकम से साजिद को अपना कर्जा उतारना था। साजिद मिनी ट्रक चलाता है, उस पर 20 हजार रुपये का कर्जा है। विवेक मजदूरी करता है, अमित कुमार आईटीआई पास है, वह काम की तलाश में घूम रहा था, नौकरी नहीं मिली तो दोस्तों के साथ मिलकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। सभी दोस्त कार बेचकर घूमने जाते, इससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed