फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants blackmailed by recording video call, cheated 1.46 lakhs

Ghaziabad News: शातिरों ने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल, 1.46 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Miscreants blackmailed by recording video call, cheated 1.46 lakhs
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर 1.46 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने कभी यूट्यूब का अधिकारी तो कभी पुलिस अफसर बनकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी की। मामले में परेशान होकर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त का कहना है कि उनके पास फेसबुक पर एक लिंक आया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। कॉलर ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। अगले दिन उनके पास एक कॉल काई। कॉलर ने खुद को यूट्यूबर बताया और कहा कि उनकी एक वीडियो मिली है। जिन्हें हम वायरल कर रहे हैं। इसके बाद अगली कॉल पर वर्दीधारी एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल की और कहा कि तुम्हारे खिलाफ एक शिकायत आई है। 1.40 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी और 10 साल की सजा होगी। वे लगातार उन्हें धमकी देने लगे। इसके बाद उनसे 32 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने भेजे तो शातिरों ने कहा कि रुपये नहीं आए। फिर से ट्रांजेक्शन कराई। इसके बाद शातिरों ने उनसे एक हजार रुपये भी लिए। फिर कहा कि हमने वीडियो डिलीट कर दी है आगे से डिलीट कराने के लिए 81 हजार रुपये और भेजो। ऐसा करके उनसे 1.46 लाख रुपये ले लिए। अब शातिर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed