{"_id":"627bf3dee815fa7c9d15b529","slug":"miscarant-arrested-after-police-encounter-in-muradnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, छह माह पहले लूटी कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, छह माह पहले लूटी कार बरामद
Wed, 11 May 2022 11:05 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 11 May 2022 11:05 PM IST
सार
पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बताया गया है कि पुलिस व बदमाशों के बीच करीब दस मिनट तक मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बार गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रावली रोड पर बुधवार रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश से तमंचा और छह माह पहले साहिबाबाद से लूटी गई ऑल्टो कार बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली एक ऑल्टो कार से बदमाश मुरादनगर की तरफ आ रहे है, सूचना मिलते ही एसओजी ग्रामीण व मुरादनगर पुलिस टीम अलर्ट हो गई, रावली रोड पर एक ऑल्टो कार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार ने पुलिस पर फायरिंग करते भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बताया गया है कि पुलिस व बदमाशों के बीच करीब दस मिनट तक मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम आजाद पुत्र तहसीन निवासी कबीरनगर थाना वेलकम दिल्ली बताया। बताया कि करीब छह माह पूर्व बदमाशों ने साहिबाबाद के लाजपतनगर से एक व्यक्ति की कार व मोबाइल लूट लिया था। कार का नंबर बदलकर बदमाश चला रहे थे। पकड़े गए बदमाश पर कई अपराधिक मामले दर्ज है।