{"_id":"634ea9d23cb10d469d048078","slug":"minor-raped-by-mixing-intoxicants-in-cold-drink-victim-narrates-her-ordeal-to-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने पिता को सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने पिता को सुनाई आपबीती
Tue, 18 Oct 2022 06:59 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Oct 2022 06:59 PM IST
सार
दोनों आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। बेसुध होने पर दुष्कर्म किया और फैक्ट्री के बाहर जंगल में फेंककर फरार हो गए। रात 3:00 बजे होश आने पर नाबालिग ने अपने पिता को फोन किया और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग से दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों युवक युवती को जबरन मोटरसाइकिल से मुरादनगर में अपने परिचित की फैक्ट्री में ले गए वहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि दोनों आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। बेसुध होने पर आरोपियों ने दुष्कर्म किया और फैक्ट्री के बाहर जंगल में फेंक कर फरार हो गए। रात 3:00 बजे होश आने पर नाबालिग ने अपने पिता को फोन किया और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मामले में नाबालिग के पिता ने टीला मोड़ थाने में सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन