फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   minor nice raped by uncle case registered

रिश्ते शर्मसार : नाबालिग भतीजी से ताऊ ने किया दुष्कर्म, पीड़िता को थाने लेकर पहुंची मां, दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 06 Apr 2021 10:08 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
minor nice raped by uncle case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विजयनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 11 वर्षीय किशोरी को उसी के ताऊ ने हवस का शिकार बना डाला। करीब एक माह से आरोपी ने कई बार भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


दो दिन पहले पीड़िता ने मां को बताया तो घटना का पता चला। सोमवार को मां पीड़िता को लेकर विजयनगर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि पति से विवाद के चलते वह करीब तीन साल से 11 वर्षीय बेटी के साथ अलग रह रही है। महिला के मुताबिक करीब चार माह पहले उनकी बेटी पिता के पास चली गई थी। तभी से वह वहां रह रही थी। दो दिन पहले बेटी उसके पास आई तो उसने आपबीती बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ताऊ द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कही। महिला के मुताबिक उसका जेठ नशेड़ी किस्म का है। उसने करीब एक माह पहले उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। तब से उनकी बेटी सहती आ रही थी। ताऊ की हरकतों से आजिज आकर दो दिन पहले वह उसके पास आई है। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed