फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minor drove a car, injuring mother and daughter in the collision.

Ghaziabad News: नाबालिग ने दौड़ाई कार, टक्कर लगने से मां-बेटी गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Minor drove a car, injuring mother and daughter in the collision.
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के सेन चौक पर नाबालिग ने कार दौड़ा दी। अनियंत्रित कार पहले ई-रिक्शा से टकराई और फिर सामने से गुजर रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। इसके बाद एक बलेनो कार से टकराकर बंद हो गई। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली के मान सरोवर पार्क में रहने वाली मुस्कान (32) अपने बेटी वैष्णवी (6) के साथ विजयनगर स्थित रिश्तेदारी में आई थीं। सोमवार दोपहर वह पैदल हाईवे की ओर जा रही थीं। मां-बेटी जैसे ही सेन चौक के पास पहुंचीं, पीछे से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर अनियंत्रित कार बलेनो कार से टकराकर बंद हो गई। मौके पर पहुंची प्रताप विहार पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की। उसने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई। नाबालिग ने बताया कि हाल ही में एक इंस्टीट्यूट में कार चलाना सीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सेन चौक पर कार एक ई-रिक्शा से टकरा गई थी। इसके बाद उसने हड़बड़ी में ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और मां-बेटी को चपेट में ले लिया।
एसीपी ने बताया कि घायलों को संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बच्ची को गंभीर हालत के चलते आस्था हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed