{"_id":"66721933631b0c062e0ff746","slug":"milk-product-centers-open-at-sahibabad-and-duhai-rrts-stations-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-400739-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद और दुहाई आरआरटीएस स्टेशनों पर खुले दुग्ध उत्पाद के केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद और दुहाई आरआरटीएस स्टेशनों पर खुले दुग्ध उत्पाद के केंद्र
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से साहिबाबाद और दुहाई स्टेशनों पर दुग्ध उत्पाद केंद्र खोल दिए गए हैं। यात्रा के दौरान यहां से यात्री दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थ के अलावा चॉकलेट, आइसक्रीम भी खरीद सकेंगे।
एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दोनों स्टेशनों पर अमूल बूथ खोले गए हैं। धीरे-धीरे ये बूथ सभी स्टेशनों पर स्थापित किए जाएंगे। अभी 34 किमी के परिचालित सेक्शन में आठ आरआरटीएस स्टेशन हैं। स्टेशनों के पेड और नॉन पेड एरिया दोनों जगहों पर कई प्रकार के आउटलेट्स स्थापित किए जाएंगे। इनमें फास्ट फूड से लेकर फैसिलिटी स्टोर, कॉफी शॉप, फार्मेसी, रिफ्रेशमेंट आउटलेट और यहां तक कि बुक स्टोर व लाइफस्टाइल उत्पाद आउटलेट भी शामिल किए जाएंगे।
यात्रियों के लिए निशुल्क अखबार की भी सुविधा
सीपीआरओ ने बताया कि स्टेशनों पर यात्रियों के लिए दैनिक समाचार पत्र भी निशुल्क उपलब्ध है। साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर वेंडिंग मशीनें भी लगाई गई हैं, जिसे अन्य स्टेशनों पर भी लगाया जा रहा है। पीने का पानी और शौचालय की सुविधा भी हर स्टेशन पर उपलब्ध है। स्टेशन परिसर में एटीएम, ई-लॉबी, भुगतान संग्रह बूथ आदि के लिए संभावित बैंकिंग भागीदारों के लिए अवसर भी प्रदान किया जा रहा है।