फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Metro will run Vaishali Sector-62 to Noida Mohnnagr

नोएडा सेक्टर-62 टू मोहननगर वाया वैशाली दौडे़गी मेट्रो

Thu, 26 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 26 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Metro will run Vaishali Sector-62 to Noida Mohnnagr
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

सभी कुछ ठीक रहा तो जल्द ही नोएडा-दिल्ली से गाजियाबाद की कनेक्टिविटी और भी आसान हो जाएगी। नोएडा सेक्टर-62 तक आने वाली मेट्रो को अब वाया वैशाली होते हुए मोहन नगर तक लाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद सांसद वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मेट्रो विस्तार पर चर्चा हुई। वीके सिंह ने बताया कि अक्तूबर 2017 तक दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा तक मेट्रो शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा नोएडा सेक्टर-62 तक आने वाली मेट्रो का विस्तार करके पहले ही सीआईएसएफ (इंदिरापुरम) तक लाने की चर्चा डीएमआरसी से की जा चुकी है। इस परियोजना का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी भी जीडीए ने उठाने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीआईएसएफ से मोहन नगर वाया वैशाली तक मेट्रो परियोजना के विस्तार पर जीडीए वीसी ने सहमति जताई है। इसके लिए प्रपोजल तैयार करके डीएमआरसी को भेजा जाएगा।

सांसद ने बताया कि नई योजना के तहत मोहन नगर पर मेट्रो जंक्शन बनाने की योजना है। ऐसा होने पर गाजियाबाद-नोएडा और दिल्ली के बीच मेट्रो लाइन का सर्किल बन जाएगा। इससे इन तीनों जगह आने-जाने में लोगों को सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed