फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Metro pillars plaster falls, rushed officer

मेट्रो पिलर का प्लास्टर झड़ा, दौड़े अफसर

Fri, 18 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Metro pillars plaster falls, rushed officer
मेट्रो में नौकरी का मौका

मेट्रो स्टेशन के पास पिलरों के झड़ रहे प्लास्टर की सूचना मिलते ही डीएमआरसी अफसर हरकत में आ गए।  तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू कराया। लगातार बारिश का पानी पड़ने से तीन पिलरों का प्लास्टर झड़ रहा था। इसकी मरम्मत एक सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन



पिछले कुछ माह में लगातार हुई बारिश के चलते मेट्रो पिलरों का प्लास्टर झड़ना शुरू हो गया था। इसके बाद डीएमआरसी ने शुक्रवार को सेटरिंग लगवाकर पिलरों की मरम्मत शुरू करवाई। शुुरुआत में पोडियम पार्क और अंबेडकर पार्क स्थित तीन पिलरों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन


वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन इंचार्ज आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि रुटीन प्रक्रिया के तहत पिलर और लाइन की मरम्मत की जाती है। इसी कड़ी में मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। मरम्मत कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। पिलर के सरिया को जंग लगने से बचाने के लिए यह कार्य लगातार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- लोगों ने दी थी पिलर में दरार की सूचना
लोगों ने दो दिन पहले डीएमआरसी अधिकारियों को पिलर में दरार की सूचना दी थी, जिसके बाद आला अधिकारियों ने तुरंत मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि इन तीन पिलरों के बाद आनंद-विहार से वैशाली के बची लगे सभी पिलरों की जांच कराई जाएगी। अगर किसी पिलर का प्लास्टर झड़ा हुआ मिलता है तो उसकी भी मरम्मत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed