{"_id":"57c480a34f1c1b0b4b2cb86a","slug":"metro-feeder-bus-from-sarai-kale-khan-to-dasna-do-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेट्रो फीडर बस से सफर करिए डासना टू सराय काले खां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेट्रो फीडर बस से सफर करिए डासना टू सराय काले खां
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी-गाजियाबाद बस अड्डे के बीच चलने वाली रोडवेज की मेट्रो फीडर/सिटी बस का रूट अब लंबा कर दिया गया है। इन बसों का संचालन अब डासना से दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे तक शुरू कर दिया गया है। रूट की लंबाई बढ़ने के साथ ही इन बसों का किराया भी बढ़ गया है। अब गाजियाबाद से कौशांबी तक का किराया 10 रुपये की बजाय 15 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज ने यह परिवर्तन कर बसों को नए शेड्यूल के मुताबिक संचालित करना शुरू कर दिया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक सुबह छह बजे कौशांबी से डासना के लिए पहली बस रवाना होगी और इसके आधे-आधे घंटे के अंतराल पर तीन अन्य बसें भी यहां से डासना के लिए भेजी जाएंगी। इस सेवा के लिए रोडवेज ने चार बसों को रूट पर उतारा है।
विज्ञापन
करीब सवा घंटे में यह बसें डासना पहुंचेंगी और यहां से फिर गाजियाबाद, कौशांबी, आनंद विहार होते हुए सराय काले खां बस अड्डे तक जाएंगी। पूर्व में गाजियाबाद से कौशांबी तक बस का किराया 10 रुपये रखा गया था। अब यह बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
..
किराया लिस्ट
आनंद विहार कौशांबी गाजियाबाद डासना
सराय काले खां से 10 15 30 38
आनंद विहार से 00 05 20 28
कौशांबी से 05 00 15 23
गाजियाबाद से 20 15 00 08
..
अधिकारी बोले
मेट्रो फीडर बसों का संचालन नए रूट पर शुरू कर दिया गया है। इसे बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। फिलहाल इस रूट पर चार बसों का संचालन किया जा रहा है। - आरसी सुखीजा, एआरएम, रोडवेज