{"_id":"5e2201968ebc3e4b267f6f11","slug":"meri-socity-meri-shaan-ghaziabad-news-gbd1924525140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी सोसायटी जहां मुफ्त हे जिम और स्विमिंग पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ऐसी सोसायटी जहां मुफ्त हे जिम और स्विमिंग पुल
विज्ञापन
मेरा सोसायटी मेरी शान
एक ऐसी सोसायटी जहां मुफ्त है जिम और स्विमिंग पुल
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अरिहंत सोसायटी अपनी तरह की बिल्कुल अलग सोसायटी है। सोसायटी के निवासी इस सोसायटी को नंबर-1 सोसायटी मानते हैं। इस सोसायटी की खासियत है कि सबसे पहले यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक है, इसके साथ ही इस सोसायटी में सीनियर सिटीजन के लिए खास सुविधाएं भी हैं। इस सोसायटी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘रेस्पेक्ट एंड केयर’ और ‘फरिश्ते’ नाम के दो ग्रुप हैं जो सीनियर सिटीजन की हर तरीके से सहायता करते हैं। यहां 360 फ्लैट्स हैं, जिसमें करीब हजार लोग रहते हैं। इसके अलावा जिम, क्लब, स्वीमिंग पुल सभी की सुविधाएं फ्री हैं। साथ ही साथ यहां प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल नहीं होता।
अरिहंत एम्बिएंस सोसायटी सभी सोसायटी से बिल्कुल अलग है। सिक्योरिटी, हरियाली से लेकर सोसायटी के लोगों की एकता और अनुशासन खास है। सोसायटी के पास अपना डीजे और कैटरिंग सुविधा है। पार्टी हॉल काफी अच्छी है और डिस्पोजेबल का इस्तेमाल न हो, इसके लिए सभी बर्तन बगैरह भी सोसायटी के लोग रखते हैं।
वरिष्ठ नागरिक के लिए बने हैं ग्रुप
सोसायटी के सीनियर सिटीजन के लिए सोसायटी में खास व्यवस्था है। जो बुजुर्ग अकेले रहते हैं या जिनके बच्चे विदेश में हैं अगर उनको कोई बीमारी हो जाती है तो आरडब्ल्यूए सोसायटी के फंड से 50 हजार रुपये देती है। इसके अलावा फरिश्ते ग्रुप है, जिसमें जो बीमार हैं या फिर कोई समस्या है वालिंटियर्स उनकी सहायता करते हैं। यह वालंटियर्स सोसायटी के ही निवासी होते हैं और स्वेच्छा से बुजुर्गों की सहायता करते हैं। बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर, वॉकर, स्ट्रेचर आदि सभी फ्री दिए जाते हैं। सभी बुजुर्गों का डेटा रखा जाता है जो 60 वर्ष से ऊपर हैं। समय-समय पर हेल्थ कैंप भी लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
इनसेट:
प्लास्टिक फ्री सोसायटी होने के साथ-साथ कागज की बर्बादी रोकने के लिए सोसायटी में जो भी प्रचार-प्रसार किए जाते हैं वह पंपलेट आदि के जरिए नहीं किए जाते। सोसायटी में स्क्रीन पर सभी प्रचार-प्रसार डिस्प्ले होते हैं। यहां हरियाली भी खूब है और इसको सब मिलकर मेंटेन करते हैं।
कोट्स
हमारी सोसायटी नंबर -1 सोसायटी है। अन्य खासियत के अलावा गुरुनानक जयंती, क्रिसमस, होली दिवाली के अलावा इस बार से ईद भी मनाई जाएगी। नवरात्र में नौ दिनों तक पूजा होती है और नौ दिनों तक भंडारा लगता है। इस सोसायटी को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सभी निवासियों का सहयोग होता है। - एके मल्होत्रा, अध्यक्ष
-----
कई खूबियां हैं इस सोसायटी में लेकिन सोसायटी में मानवता को सर्वोपरि रखा जाता है। किसी के यहां मृत्य होती है या किसी अन्य गमी की वजहों के लिए हॉल मुफ्त में दिया जाता है। इसके अलावा कई सुविधाएं सोसायटी में मुफ्त हैं। - प्रेम गोस्वामी , उपाध्यक्ष
----
माई गेट के जरिए सोसायटी में एंट्री होती है। सोसायटी में बच्चों के लिए पार्क, बैडमिंटन कोर्ट सहित सभी सुविधाएं हैं। सोसायटी की सिक्योरिटी की काफी अच्छी है। - सुनील भार्गव, महासचिव
----
सोसायटी में जितने पावर की जरूरत है, उससे ज्यादा मेन पावर की सप्लाई है। इसके अलावा पावर बैकअप भी जरूरत से ज्यादा है इसलिए सोसायटी में कभी भी बिजली आदि की समस्या नहीं झेलनी पड़ती है। - डीके बंसल, कोषाध्यक्ष