{"_id":"6af70a169624b4193302d621","slug":"mentally-disabled-youth-reaches-muradnagar-from-jammu-kashmir-father-expresses-gratitude-to-police-after-his-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जम्मू-कश्मीर से मुरादनगर पहुंचा मानसिक दिव्यांग युवक, सुरक्षित मिलने पर पिता ने जताया पुलिस का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जम्मू-कश्मीर से मुरादनगर पहुंचा मानसिक दिव्यांग युवक, सुरक्षित मिलने पर पिता ने जताया पुलिस का आभार
Fri, 13 Nov 2026 06:57 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:57 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर से भटककर मुरादनगर थाने पहुंचे युवक को पुलिस ने शुक्रवार को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सकुशल पाकर पिता ने पुलिस का आभार जताया और उसे अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गए।
विज्ञापन
पिता-पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर से भटककर मुरादनगर थाने पहुंचे युवक को पुलिस ने शुक्रवार को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सकुशल पाकर पिता ने पुलिस का आभार जताया और उसे अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गए। युवक के थाने पहुंचने पर पुलिस के साथ खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई थीं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह मोहम्मद शमीम डार पुत्र मोहम्मद यूसुफ डार निवासी गोपालपोरा, चाडूरा, जिला बड़गाम, जम्मू-कश्मीर रास्ता भटककर मुरादनगर पहुंच गया। वह ट्रेन से जम्मू- कश्मीर से आया था और रास्ता भटककर मुरादनगर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को युवक के पिता मोहम्मद यूसुफ डार थाने पहुंचे और बेटे को अपने साथ ले गए। पिता ने बताया कि शमीम का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। बेटे को सकुशल पाकर पिता ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
