फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Memorandum submitted for declaring holiday in Kasturba Vidyalaya

Ghaziabad News: कस्तूरबा विद्यालय में अवकाश घोषित करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for declaring holiday in Kasturba Vidyalaya
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कस्तूरबा विद्यालयों में शीतलहर को देखते हुए अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर बीएसए के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल बीएसए कार्यालय पहुंचा। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि जिले में सर्दी व शीतलहर अपने चरम पर है। ऐसे में निजी व परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं। लेकिन कस्तूरबा विद्यालयों में अब तक अवकाश नहीं घोषित किया गया है। बालिकाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में भी अवकाश की घोषणा की जाए। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed