फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Medical store vandalized, family severely beaten for protesting abuse

Ghaziabad News: गाली का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़, परिवार को बुरी तरह पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Medical store vandalized, family severely beaten for protesting abuse
खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला
खोड़ा। खोड़ा थानाक्षेत्र के शर्मा चौक स्थित दवा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर 10 से 12 युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर कारोबारी वेदपाल गिरी और उनके बेटे हिमांशु समेत परिवार के पांच लोगों को लोहे की रॉड व बोतल से हमला कर घायल कर दिया। घटना रविवार देर शाम को हुई। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने एक युवक को गाली-गलौज करने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। उधर, सोमवार को किसान संगठन ने बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज मामले में कारोबारी वेदपाल गिरी ने बताया कि मेडिकल स्टोर है और उसी के ऊपर घर है। वह पत्नी गायत्री, बेटा नितिन व हिमांशु और बेटी चीनू के साथ रहते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे एक युवक मेडिकल स्टोर के सामने कॉल करके किसी को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। उस दौरान दुकान पर कुछ महिला ग्राहक भी मौजूद थीं। इसलिए उन्होंने युवक को दुकान के सामने से थोड़ी दूर जाकर बात करने को कहा। जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसका हाथ पकड़कर दुकान के सामने से हटा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी 10-12 युवकों के साथ दुकान पर पहुंचा और लोहे की रॉड से तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के लोग भी नीचे आ गए। आरोपियों ने उनकी पत्नी, दोनों बेटों और बेटी से भी मारपीट शुरू कर दी। छोटे बेटे हिमांशु के सिर में लोहे की रॉड मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने चार आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, लेकिन बाकी भाग निकले। चारों युवकों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

किसान संगठन के पदाधिकारियों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
मेडिकल स्टोर संचालक और परिवार से मारपीट के बाद सोमवार सुबह किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश कुमार गौड़, राष्ट्रीय सचिव बंटी भाटी, प्रदेश सचिव कृष्ण गोस्वामी, जिलाध्यक्ष साहिल सरीन, युवा जिलाध्यक्ष अविनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, छात्र सभा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत दर्जनों लोग खोड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो थाने पर धरना दिया जाएगा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुख्यारोपी समेत सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या हत्याकांड के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल
सूर्या हत्याकांड के बाद एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने कानून को अपने हाथ में लेकर खूब मखौल उड़ाया। घटना को अभी 10 दिन भी नहीं हुए कि 7 जून की रात 9 बजे फिर ऐसी वारदात हुई कि लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस की मुस्तैदी, गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। घटनास्थल के पास रहने वाले वीरेंद्र का आरोप है कि दिन हो या रात सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने का पुलिस दावा करती है, लेकिन न तो सूर्या हत्याकांड के दिन पुलिस मिली और न ही रात में कोई कर्मचारी गश्त पर था। निवासियों ने आरोप गया कि यदि आसपास के लोग न होते तो आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।

खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला

खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला

खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला

खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला

खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला

खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला

खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला

खोड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक का चोटिल बेटा नितिन। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed