फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mead killed falling from 22th floor

22वें फ्लोर से गिरकर मेड की मौत

Wed, 25 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 25 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Mead killed falling from 22th floor
14 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या - फोटो : file photo

क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की पैरामाउंट सोसायटी के 22वें फ्लोर से गिरकर एक मेड की मौत हो गई है। विजयनगर पुलिस और फ्लैट में रहने वाला परिवार इसे आत्महत्या का मामला बता रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।मृतका गुलाब बेग (19) पुत्री सुमहेल बेग छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले के बनगांव की रहने वाली थी।

विज्ञापन


वह हाउस मेड का काम करती थी। उसे पैरामाउंट सोसायटी में फ्लैट नंबर 2205 में रहने वाली पूजा खन्ना पत्नी संजीव खन्ना ने सवा दो महीने पहले दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए काम पर रखा था। 33 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे और चार हजार रुपये महीना इसकी सैलरी थी।
विज्ञापन


इसके लिए 15 हजार रुपये कमीशन कंपनी को दिया गया था। पूजा नोएडा सेक्टर-62 की एक टेलीकॉम कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि संजीव नोएडा में ही प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। पूजा फ्लैट में मां शकुंतला के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसचओ विजयनगर नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि कॉसिंग्स में एक युवती 22वें फ्लोर से गिर गई है। पुुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने पूजा खन्ना से पूछताछ की तो पता चला कि गुलाब पिछले तीन दिनों से गांव जाने की जिद कर रही थी।

उसे गांव जाने से मना कर दिया गया था। इसी से नाराज होकर उसने बालकनी से नीचे कूदकर जान दे दी। युवती का लहूलुहान शव नीचे देखकर सोसायटी में सनसनी फैल गई। सोसायटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि इस संबंध में पूजा का कहना है कि उन्होंने गुलाब को कभी नहीं डांटा।


वह तो खुद ही उसे घर जाने के लिए कह रही थीं। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने सोसायटी के सिक्योरिटी इंचार्ज वीरपाल की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूजा खन्ना और  परिजनों से पूछताछ कर रही है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि साफ हो सके कि गुलाब की मौत कैसे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed