{"_id":"67ad8be87546087954037191","slug":"mbbs-student-died-in-a-road-accident-in-sahibabad-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS छात्र की मौत: डिवाइडर से टकराई गाड़ी, कार की हालत देख समझ जाएंगे कितना भयंकर था हादसा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBBS छात्र की मौत: डिवाइडर से टकराई गाड़ी, कार की हालत देख समझ जाएंगे कितना भयंकर था हादसा; देखें वीडियो
Thu, 13 Feb 2025 11:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:42 AM IST
सार
प्रताप विहार से दिल्ली की तरफ जा रही कार वृंदावन ग्रीन यू टर्न के पास डिवाइडर से टकरा गई। कार में एमबीबीएस के दो छात्र सवार थे। जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा घायल है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुवार तड़के चार बजे प्रताप विहार से दिल्ली की तरफ जा रही कार वृंदावन ग्रीन यू टर्न के पास डिवाइडर से टकरा गई। कार में गाजियाबाद स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दो छात्र प्रयागराज निवासी अभिषेक सोमवंशी और सिद्धार्थनगर निवासी अवतांश पांडे सवार थे। हादसा इतना भयंकर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अवतांश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन