{"_id":"589f4e1f4f1c1b8a5f37a300","slug":"mayor-s-wife-and-mother-with-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने पत्नी और मां संग किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने पत्नी और मां संग किया मतदान
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेयर ने पत्नी और मां संग किया मतदान
महापौर अशु वर्मा ने पत्नी सुमन वर्मा और मां शन्नो देवी के साथ राजनगर स्थित सेंटपॉल स्कूल में जाकर मतदान किया। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे मतदान कर जिम्मेदारी निभाई।
उप नगर आयुक्त ने पत्नी संग डाला वोट
उप नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने भी इंदिरापुरम में पत्नी डॉ. दीपिका गुप्त के साथ बूथ पर जाकर मतदान किया। उन्होंने आदर्श बूथ पर सेल्फी लेकर फेसबुक अकाउंट पर भी अपलोड की।
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी ने डाला वोट
रालोद से मुरादनगर प्रत्याशी अजय पाल प्रमुख ने पहले मतदान किया। इसके बाद वह अपने क्षेत्र में निकले। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया।
डीएम-एसएसपी ने इंग्राहम इंस्टीट्यूट में डाला वोट
डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी दीपक कुमार ने इंग्राहम इंस्टीट्यूट में सुबह मतदान किया। उन पर पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी थी, लेकिन इस आपा धापी में वह अपनी मतदान की जिम्मेदारी को नहीं भूले।
विज्ञापन
कांग्रेस-सपा प्रत्याशी केके शर्मा ने किया मतदान
कांग्रेस-सपा गठबंधन के गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी केके शर्मा ने सुबह 11 बजे लोहिया नगर स्थित संजय गीता पब्लिक स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने परिवार समेत किया मतदान
मुरादनगर विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने परिवार समेत शंभूदयाल इंटर कालेज में जाकर मतदान किया। हालांकि उनका आवास क्षेत्र गाजियाबाद सदर विधानसभा में आता है। ऐसे में उनका परिवार और वह खुद अपने लिए वोट नहीं कर पाए।
महंत नारायण गिरी ने डाला वोट
दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी ने शनिवार को शंभूदयाल इंटर कॉलेज में बूथ पर जाकर मतदान किया। उनके साथ कई अन्य साधु-संतों ने भी वोट किया।
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने परिवार के साथ किया मतदान
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने परिवार के साथ कविनगर स्थित जैनमति इंटर कालेज में बूथ पर जाकर मतदान किया। हालांकि उनका आवासीय क्षेत्र मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है, जबकि वह शहर विधानसभा के प्रत्याशी है। ऐसे में उन्होंने भी अपने लिए नहीं बल्कि दूसरी विधानसभा प्रत्याशी के लिए मतदान किया।
अमर सिंह ने सूर्य नगर, कुमार विश्वास ने वसुंधरा में डाला वोट
साहिबाबाद। सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाले। कुमार विश्वास के साथ उनकी पत्नी भी थी।
सूर्यनगर के विद्याभारती पब्लिक स्कूल में सुबह अमर सिंह वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी पहचान सपा और मुलायम सिंह ने बनाई है, लेकिन अपमान भी सपा ने ही किया है।
वहीं, ‘आप’ नेता कुमार विश्वास पत्नी मंजू विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वसुंधरा सेक्टर-एक स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। आम लोगों की तरह उन्होंने भी लाइन में खड़े होकर इंतजार किया और वोट डाला।
कुमार विश्वास ने कहा कि यूपी की राजनीति में अब वंशवाद का अंत होगा। सांप्रदायिक ताकतें हार रही हैं। यह चुनाव में देखने को मिल रहा है। जनता अब जागरूक हो चुकी है। प्रदेश में किसकी लहर चल रही है यह कोई नहीं भांप पा रहा है। इस बार भी मतदाता काफी सजग हैं उम्मीद है प्रदेश को एक बेहतर राजनीतिक विकल्प मिलेगा।