फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mayor Asha Sharma got furious when she saw the dirt on Chhath Ghat

Ghaziabad: छठ घाट पर गंदगी दिखी तो महापौर ने अधिकारी को दी धमकी- तुममें ही पाइप लगाकर निकालेंगे पानी

Sat, 29 Oct 2022 07:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Oct 2022 07:34 PM IST
सार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आशा शर्मा छठ घाट के पास खड़े होकर अधिकारी को फोन पर फटकार लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन
Mayor Asha Sharma got furious when she saw the dirt on Chhath Ghat
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के विक्रम एनक्लेव में छठ घाट को सूखा देख महापौर आशा शर्मा भड़क गईं। उन्होंने गुस्से में अधिकारी को फोन कर धमकाया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आशा शर्मा छठ घाट के पास खड़े होकर अधिकारी को फोन पर फटकार लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन



उन्होंने फोन पर कहा, 'एक बार दोनों कानों को खोल लो, अगर उसमें मैल है तो निकाल लो, उंगली देके। अगर ये शाम छह बजे तक पंप नहीं चला तो तुम्हें खड़ा कर तुम्हारे में पाइप लगा पंप चलवा दूंगी। अरे छठ का प्रोग्राम है आज, इनका कार्यक्रम शुरू हो गया है। कल और परसों दो दिन का त्योहार है इनका। करवाते नहीं हैं आज जाओ मेरे पास, मैं यहीं खड़ी हूं। सारे काम छोड़कर ये करो। कोई इसमें कोताही नहीं बरतनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed