{"_id":"69ba9ad7979eee315c06203f","slug":"massive-fire-broke-out-in-furniture-manufacturing-factory-located-at-loni-border-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: लोनी बॉर्डर स्थित एक फर्नीचर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: लोनी बॉर्डर स्थित एक फर्नीचर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Wed, 18 Mar 2026 06:14 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
धू-धूकर जलती फैक्टरी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के दो नंबर नीलम फैक्टरी मार्ग स्थित फैक्टरी में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग 100 फुटा रोड पर नरेश इंडस्ट्रियल एरिया में 300 वर्ग मीटर के भूखंड पर भूतल पर टीन शेड में सोहेल अंसारी की फैक्टरी में लगी। फैक्टरी में मैरिज/बैंकेट हॉल के लिए फर्नीचर (जैसे खाने के काउंटर, टेबल, चेयर इत्यादि) बनाने का काम होता है।
विज्ञापन
आग लगने से टीन शेड का अस्थाई ढांचा जमीन पर आ गिरा और आग उसके नीचे दबे हुए सामान में जल रही थी। जिसको कि फायर सर्विस यूनिट्स ने पानी डालकर बुझाया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण बराबर वाले भूखंड पर निर्माण कार्य में हो रही इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की चिंगारियां गिरना रहा है।
विज्ञापन