{"_id":"6a7c07f5aa8e0f9e430d8e69","slug":"massive-fire-breaks-out-at-a-ghaziabad-factory-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: झाड़ू बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों का कच्चा माल जला, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: झाड़ू बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों का कच्चा माल जला, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
Wed, 12 Aug 2026 11:13 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Fire
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के पाण्डव नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राईड इंटरप्राइजेज फैक्टरी में बुधवार सुबह आठ बजे आग लग गई। फैक्टरी में झाड़ू और उसके कवर बनाए जाते हैं। फैक्टरी में केवल सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फैक्टरी के प्रथम तल पर स्थित टीन शैड्स और लाखों का कच्चा माल जल गया।
विज्ञापन
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन कोतवाली को सुबह आठ बजे सूचना मिली कि पांडव नगर औद्योतिगक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लगी है। अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में वाटर ब्राउजर और वाटर टेंडर सहित कई गाड़ियां तत्काल मौके पर भेजी गईं। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि फैक्टरी के प्रथम तल पर स्थित टीन शेड आग से क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई थी। आग पाउचिंग मशीन और झाड़ू के कवर आदि में लगी थी।
विज्ञापन
फायर सर्विस यूनिट ने हौज पाइप लाइन फैलाकर आग को प्रथम तल पर ही चारों ओर से घेर लिया। इससे आग को अन्य क्षेत्रों में फैलने से पहले ही पूरी तरह शांत कर दिया गया। अग्निशमन दल की मुस्तैदी से आसपास की अन्य फैक्टरियों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। फैक्टरी मालिक प्रशांत अग्रवाल पुत्र रामकिशन गुप्ता मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन