{"_id":"69c514984af4da9f900c8e8c","slug":"massive-commotion-erupted-at-assotech-society-within-jurisdiction-of-crossing-republic-police-station-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसोटेक सोसायटी में घंटों हंगामा: महिला सफाईकर्मी से मारपीट, फिर उल्टा युवक की पिटाई; सबकुछ पुलिस के सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसोटेक सोसायटी में घंटों हंगामा: महिला सफाईकर्मी से मारपीट, फिर उल्टा युवक की पिटाई; सबकुछ पुलिस के सामने
Thu, 26 Mar 2026 04:42 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:42 PM IST
सार
गाजियाबाद की एक सोसायटी में एक कंपनी की महिला सफाईकर्मी के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर महिला ने भी युवक को डंडे से पीट दिया, जिसके बाद अन्य सफाईकर्मी भी मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
एसोटेक सोसायटी में घंटों हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित एसोटेक सोसायटी में बुधवार की शाम जमकर हंगामा हुआ। महिला सफाईकमी के साथ एक युवक ने मारपीट की। जिसके बाद सफाईकर्मी ने भी आरोपी युवक की पिटाई कर दी। मौके पर अन्य सफाईकर्मियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले की एनसीआर में दर्ज कर ली है। हंगामें की वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बिहारीपुरा क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाली रोशनी देवी के मुताबिक वह अर्बन कंपनी में सफाईकर्मी का काम करती हैं। रोशनी देवी ने बताया कि ई-031 से उनके पास एक बुकिंग आई। जब वह मौके पर पहुंची तो एक महिला ने उनसे दूसरे फ्लैट में काम करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विरोध करने पर महिला जबरन उसे खींचकर ले जाने लगी। विरोध करने पर एक व्यक्ति उनके फोटो खींचने लगा। इसके विरोध पर आरोपी युवक ने रोशनी के साथ धक्कामुक्की कर दी। जिसके बाद अन्य सफाईकर्मी भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में रोशनी देवी के साथ अज्ञात युवक ने मारपीट की। जिसके बाद रोशनी ने भी आरोपी युवक पर डंडे बरसाए। अन्य महिला सहकर्मियों का हंगामा देख पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। एसीपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है, वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।