{"_id":"6ab6de5dee83446ac9016f8f","slug":"massive-157-hour-cleanliness-drive-launched-in-ghaziabad-sanitation-workers-felicitated-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-985957-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाजियाबाद में 157 घंटे का महा सफाई अभियान शुरू, सफाई मित्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाजियाबाद में 157 घंटे का महा सफाई अभियान शुरू, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए 157 घंटे का विशाल महा सफाई अभियान शुरू किया। मोहननगर जोन के राजेंद्रनगर से महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान दो अक्तूबर तक दिन-रात लगातार चलाया जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के सभी 100 वार्डों और जोनों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 5,200 सफाई मित्रों की विशेष टीमें बनाई गई हैं। अभियान में पार्षदों, स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं का भी भरपूर सहयोग लिया जा रहा है।
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि शहर की स्वच्छता किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।