{"_id":"64385ad2444838fe7d0f9807","slug":"masks-mandatory-for-teachers-and-children-in-schools-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-78622-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य
विज्ञापन
गाजियाबाद। अप्रैल महीने में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल जाने पर बच्चों और शिक्षकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि स्कूल संचालक अभिभावकों को जागरूक करें कि अगर बच्चे को खांसी, जुकाम या बुखार है तो उसे स्कूल न भेजें। साथ ही विद्यालयों में सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने के भी निर्देश दिए हैं। तीसरी लहर के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 4.45 फीसदी हो गई है। मार्च महीने में सिर्फ 0.5 प्रतिशत थी। 24 घंटे में 2422 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। इनमें से 108 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 66 पुरुष और 41 महिलाएं हैं। इनमें से 24 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रमण के सात दिन पूरे होने पर 31 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।
डासना में मिले सबसे अधिक मरीज
बृहस्पतिवार को डासना में सबसे अधिक 20 मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर महाराजपुर में 12, विजय नगर में 11, राजनगर में 9, दीनदयालपुरी में आठ मरीज मिले हैं। वसुंधरा व बीएलएस में 5-5 मरीज, शालीमार गार्डन में चार, मुरादनगर में 3, हरसांव, शास्त्रीनगर, कैलाभट्ठा, मोदीनगर, मिर्जापुर, मकनपुर व अर्थला में दो-दो, हिंडन विहार, कड़कड़ मॉडल, करहेड़ा, कोट गांव, लोनी, साधना एंक्लेव, शिप्रा सनसिटी में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
796 आईसीयू बेड आरक्षित
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 796 आईसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं। जिले में कुल 3542 बेड आरक्षित किए गए हैं, इसमें निजी अस्पतालों के 2438 और सरकारी अस्पतालों में 1104 बेड आरक्षित हैं। सरकारी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के अलावा 473 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 499 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था है।
विज्ञापन
447 निगरानी समितियां सक्रिय
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि 125 सक्रिय कंटेनमेंट जोन बनाया है। संक्रमितों की निगरानी के लिए 447 समितियां सक्रिय कर दी है। संदिग्धों की जांच के लिए 45 बूथों के अलावा तीन ट्रांजिट बूथों से भी जांच शुरू की है। सीएमओ का कहना है कि ज्यादातर मामलों में मरीज दूसरी बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से प्रतिरोधक क्षमता कम होने से संक्रमित हो रहे हैं। अधिकांश मरीज घर पर स्वस्थ हो रहे हैं।
उम्र के अनुसार मिले संक्रमित
01- 10 02
11-20 07
21-30 30
31-40 25
41-50 12
51-60 15
61-70 13
71-80 02
81-90 01