फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman was beaten to death due to less goods in Sindare

Ghaziabad News: सिंदारे में कम सामान आने पर विवाहिता की पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman was beaten to death due to less goods in Sindare
मसूरी। थाना क्षेत्र के मिशलगढ़ी में ससुरालियों ने मायके से सिंदारे में कम सामान आने पर सोनम (29) की पीटकर हत्या कर दी। सोनम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सोनम का भाई सतेंद्र सोमवार को सोनम के घर सिंदारा लेकर पहुंचा था। ससुरालियों के ताने के डर से उसने वह लेने से मना किया था लेकिन सतेंद्र उसे समझाकर देकर चला गया। सतेंद्र का कहना है कि उसके जाने के बाद सोनम के ससुर राजपाल नागर ने फोन कर जानकारी दी कि बहू की तबीयत बिगड़ गई है और अस्पताल में भर्ती है। वहां जाकर पता चला कि उसकी बहन की मौत हो गई है।
विज्ञापन


सतेंद्र दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। सतेंद्र का कहना है कि उन्होंने सोनम की शादी 2018 में मसूरी के मिशलगढ़ी निवासी विक्की से की थी। विक्की डेयरी संचालक है। आरोप है कि शादी में उस दौरान वह स्विफ्ट कार दे रहे थे लेकिन उनके दबाव में उन्होंने स्कॉर्पियो कार दी। आरोप है कि शादी के बाद देवर थार कार की मांग करने लगा। साथ ही सास आशा कम सोना लाने का ताना देकर मारपीट करने लगे। कई बार मामले में समझौता भी कराया गया, लेकिन ससुरालियों ने उत्पीड़न करना बंद नहीं किया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि सतेंद्र की तहरीर पर राजपाल नागर, पति विक्की नागर, सास आशा और देवर शैंकी नागर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन





सिंदारे का सामान देखकर नाराज होंगे सास-ससुर

सतेंद्र ने बताया कि सोमवार को जब वह सोनम के घर सिंदारा लेकर पहुंचे तो सोनम ने कहा कि भाई कोथली में जो सामान लाए हो इसे देखकर सास उसे मारेगी। पति बातें सुनाएंगे और ससुर कहेंगे कि हमारी समाज में बहुत इज्जत है, हम इतनी हल्की कोथली नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed