{"_id":"66b6b6e4a0f50cebe40eb1a4","slug":"married-woman-strangled-and-hanged-on-fan-case-against-four-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103627-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता का गला दबाकर पंखे पर लटकाया, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता का गला दबाकर पंखे पर लटकाया, चार पर केस
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के अतरौली गांव में दहेज लोभियों ने कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का गला दबाकर पंखे पर लटका दिया। आरोपी विवाहिता को मृत समझ कर भाग गए। पड़ोसियों ने विवाहिता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव निवासी मोहित शर्मा की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार उनकी बहन श्वेता की शादी फरवरी 2009 में भोजपुर के अतरौली गांव निवासी अमित के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से नाखुश थे और शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बीती 6 अगस्त की शाम ससुराल वालों ने श्वेता की बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसे पंखे से लटका दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति अमित, रामस्वरूप, कमलेश और तोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।